Breaking News

रायपुर@कांग्रेस पार्टी को सद्बुद्धि देने भाजपाईयों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Share


रायपुर ,05 मई 2023 (ए)।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए बूढ़ेश्वर हनुमान मंदिर, बूढ़ापारा रायपुर के समक्ष हनुमान पाठ किया। बृजमोहन अग्रवाल ने हनुमान जी के जयकारे लगाकर हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत की। देखते ही देखते सैकड़ों नागरिक भी हनुमान चालीसा पाठ आयोजन का हिस्सा बनते गए। सभी ने एक साथ हनुमान जी की स्तुति की। हनुमान चालीसा पाठ पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजरंग बली और बजरंग दल पर की जा रही अमर्यादित अशोभनीय टिप्पणी कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के अपने घोषणापत्र में कहती है बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिना किसी वजह के बजरंग दल और प्रतिबंध की बात कहते हैं। असल में कांग्रेस का असली एजेंडा सनातन धर्म का विरोध है। इसीलिए सनातन धर्म का विरोध करने तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं।बजरंग दल के बहाने यह बजरंगबली का विरोध कर रहे हैं क्योंकि बजरंग दल का कार्य धर्म की सेवा और रक्षा है। धर्मांतरण करने वालों को पैसे देने वाली कांग्रेस यह नहीं चाहती कि गलत नीतियों, उनकी धर्म विरोधी करतूतों का कोई विरोध करें। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से हमने हनुमान जी से प्रार्थना की है कि सनातन विरोधी नीतियों पर चल रही कांग्रेस कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश को सद्बुद्धि प्रदान करें।
साथ ही बृजमोहन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि वो जरा नक्सलियों को नियंत्रित कर ले। यहां की कानून व्यवस्था,माफियाओं को संभाल ले। रही बात बजरंग दल की तो बजरंगी हनुमान जी के भक्त हैं। सनातन धर्म के रक्षक और सेवक है। हनुमान जी के भक्तों पर हनुमान जी पर प्रतिबंध लगाने की जुर्रत न करें।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply