Breaking News

रायपुर@पहलवानों पर हमला,ये कैसा अमृतकाल

Share


रायपुर,04 मई 2023 (ए)।
घोटाले के चैम्पियनों से दोस्ती निभाई जा रही है, खेल के चैम्पियनों पर हमले हो रहे हैं। ये कैसा अमृतकाल है?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच हुए झड़प की खबर के बाद आज भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि यह कैसा अमृतकाल है, जिसमें घोटालों के चैम्पियनों से दोस्ती निभाई जा रही है और खेल के चैम्पियनों पर हमला किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कल देर रात जंतर मंतर में धरने पर बैठे पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बबीता फोगाट के साथ धरने पर बैठे अन्य पहलवानों पर पुलिसिया कार्रवाई देखने को मिली थी। इस पर पहलवानों ने आरोप लगाया था कि पुलिस वालों ने उनके साथ बदतमीजी, गाली गलौज के साथ मारपीट भी की है । मारपीट से 2 पहलवानों के सिर पर भी चोट आई है । इस मामले ने तूल पकड़ा और अब यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply