अम्बिकापुर,19 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के सिकंदर कुजूर की बाइक कमोदा बिहार के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चेरी कर ली गई थी। सिकंदर कुजूर ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। पता तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की भगवानपुर क्षेत्र में एक युवक चोरी की बाइक से घूम रहा है। पुलिस ने संदेही विक्की मंडल निवासी गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह चोरी की बाइक से घुमने की बात स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी की बाइक भी जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, प्रविंद्र सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur