Breaking News

तिल्दा-नेवरा@एक सूत्रीय मांग को लेकर पंचायत सचिव बैठे धरने पर

Share


तिल्दा-नेवरा,16 मार्च 2023 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत सचिवो ने एक सूत्रीय मांग को लेकर कलम बंद व काम बंद हड़ताल में जाकर शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छाीसगढ़ प्रदेश स्तरीय आह्वान पर यह आंदोलन जारी है । धरने के प्रथम दिवस में ही पंचायत सचिव भारी तादाद में नजर आये। पंचायत सचिव गणों के अनुसार विगत 06 मार्च को पंचायत सचिव संगठन छाीसगढ़ के प्रांतीय स्तर के बैठक में निर्णय लिया गया था कि पंचायत सचिव के एक सूत्रीय मांग परिविक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण के संबंध में नियत तिथि तक शासन द्वारा सकारात्मक पहल नही किया जाता तो विरोध स्वरूप 16 मार्च से लाकों में सचिव गण काम बंद कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे।इस निर्णय के अनुसार रायपुर जिला, तिल्दा नेवरा जनपद पंचायत परिसर मे धरने पर बैठे पंचायत सचिवों ने कहा कि जब तक शासन हमारी मांगों पर गौर नहीं करेगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। तिल्दा विकासखंड के सचिव गण बहुतायत में धरने के प्रथम दिवस मे शरीक हुए ।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply