Breaking News
NDIytpxtu at˜fU fUe blbtle fUe Fch =evfU Nw¢˜t .....mJthe z[tgJh fUe mex vh ciXt ýyt

रायपुर@ऑटो में क्षमता अधिक सवारी बैठाने ड्राइविंग लाइसेंस होगा सस्पेंड

Share


रायपुर,03 मार्च 2023 (ए)। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों सिर का दर्द बनी हुई है। इसे बेहतर करने के लिए आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने शहर अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर ने शहर में चल रहे सवारी ऑटो में ओवर लोडिंग पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शहर में ऑटो और छोटे सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर चालानी कार्रवाई करने के साथ-साथ चालक के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिए। उन्होंने स्कूटर-मोटरसाइकिलों और मोपेड जैसे दो-पहिया वाहनों को मॉडिफाइड कर मालवाहक के रूप में उपयोग को भी रोकने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने ऐसे मॉडिफाइड वाहनों को जप्त करने और उनके मालिकों तथा चालकों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने दुकान के बाहर पाटा लगाकर समान लगाने, ठेला खोमचा लगाकर यातायात बाधित करने वालों को हटाने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, सभी अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.डी.एम सहित यातायात प्रभारी और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply