नया रायपुर में शासन द्वारा निर्धारित स्थल पर निकलेगी रैली
रायपुर , 02 फ रवरी 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ विद्या मितान राज्य अतिथि शिक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार एवं धर्मदास वैष्णव ने प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि भाजपा शासनकाल में रिप्लेसमेंट एजेंसी के जरिए 1735 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। उक्त नियुक्ति में 345 सदस्य नियुक्ति से वंचित हुए थे। तब के विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव एवं कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने समस्त शिक्षकों को नियुक्त करने का वायदा अपने घोषणा पत्र में किया था। वायदा सत्ता में आने के चार साल बाद भी मुख्यमंत्री बघेल द्वारा अब तक नहीं पूरा किया गया है। नियमितीकरण की मांग को लेकर वैष्णव एवं कुमार के अनुसार दस फरवरी को नया रायपुर में शासन द्वारा निर्धारित स्थल पर धरना दिया जाएगा। साथ ही रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने पत्रकारवार्ता में उक्त घोषणा के क्रियान्वयन के लिए समस्त धरना प्रदर्शन करने वाले संगठनों के अध्यक्षों से भी बूढ़ापारा धरनास्थल की वजह से लगातार जाम की स्थिति एवं स्कूली बच्चों की आवाजाही सहित एंबुलेंस के सुचारू संचालन आगमन निर्गमन के मद्देनजर भविष्य में नया रायपुर में धरना प्रदर्शन किये जाने की अपील की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur