Breaking News

अंबिकापुर@वार्ड नंबर 48 में आज तक नहीं हो पाया है नाली का निर्माण

Share

  • नाली का निर्माण ना होने के कारण घरों में घुस जाता है पानी

अंबिकापुर,23 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 48 में आज तक नाली का निर्माण नहीं हो सका है। इस मामले को लेकर आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने अपने कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों के साथ नगर निगम पहुंच कर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि गंगापुर नमनाकला क्रीड़ापरिसर हॉस्टल के पीछे नालापारा-2, वार्ड नंबर-47 में अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां नाली नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में घरों में पानी घुस जाता है। बरसात में कीचड़ और पानी के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। नालापारा-2 में सीसी रोड का निर्माण भी नहीं हो पाया है। वार्डवासियों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर समस्या दूर करने की मांग की है।
इस दौरान संजय बड़ा, अभिनव चतुर्वेदी, रवि गुप्ता, शुभम पटेल, सोनू सिंह, योगेश सिंह, विवेक दास, प्रेम कुमार रवि, अंश कुर्रे, ललिता मींज, सुमंती एक्का, कपमणी लकड़ा, कमला भगत, मीना केरकेट्टा, सोनू मांझी, सीता तिर्की, जलसु तिर्की, करन केरकेट्टा, रंजन मिंज,संजय बड़ा, राज कुजूर , गणेश, सुनिल, राजेश,नागेश्वर आदि उपस्थित रहे।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply