Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

Share


सीएम भूपेश की योजनाओं पर फोकस
रायपुर,22 जनवरी, 2023 (ए)।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी करेगी. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस सरकार अपने 4 साल के कामकाज की सफलता और केंद्र सरकार की नाकामी गिनाएगी. इस अहम यात्रा की तैयारी और रणनीति को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ राजधानी के राजीव भवन में बैठक की.
भूपेश मॉडल को घर घर पहुंचाने की कोशिश : कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि ‘’ यह सौभाग्य की बात है कि राजधानी रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन प्रस्तावित है. अधिवेशन की तारीख भी तय हो चुकी है. एआईसीसी अधिवेशन और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के सिलसिले में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ कुमारी शैलजा ने बैठक की है. इस बैठक में यह तय किया गया है कि भूपेश सरकार के मॉडल को किस तरह एग्जिबिशन लगाकर लोगों को दिखाया जाएगा.’’
कुमारी शैलजा के मुताबिक ‘’जमीन पर लोगों की बात सुन रहे हैं. जन जन की आवाज सुन रहे हैं. ऐसा कदम किसी ने अभी तक नहीं उठाया है. इसके विपरीत भाजपा नेता कभी लोगों की बातें नहीं सुनते. कांग्रेस पार्टी लोगों के बीच में उतरकर राहुल जी के नेतृत्व में लोगों के बीच में जाकर उनसे बात कर रही है. इसी के तहत कांग्रेस पार्टी अब छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालेगी.’’


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply