Breaking News

जगदलपुर@ मुख्यमंत्री पक्षी विहार का करेंगे उद्घाटन 26 को

Share


जगदलपुर,21 जनवरी 2023(ए)। बस्तर जिला मुख्यालय के लामनी पार्क में 50 लाख की लागत से पहला पक्षी विहार बनाया गया है। यहां पक्षियों की कुल 30 प्रजातियों को रखा जाएगा। इनमें देसी और विदेशी दोनों पक्षी शामिल हैं। फिलहाल 300 पक्षियों को लाकर रखा गया है। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस पक्षी विहार का उद्घाटन करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लामनी पार्क में बनाए गए इस पक्षी विहार में जिन पक्षियों को रखा जाएगा, उन्हें देखने के लिए पर्यटकों को टिकट लेना पड़ेगा। इसके लिए अलग से टिकट काउंटर की भी व्यवस्था की गई है। हालांकि प्रति व्यक्ति टिकट कितना होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। इस पार्क में कैक्टस गार्डन भी बनाया गया है,जो यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। कई तरह के कैक्टस यहां मौजूद हैं। अब पक्षी विहार बनने से लोगों में यहां आने उत्सुकता बढ़ेगी।
लामनी जैव विविधता पार्क के संचालक और फॉरेस्ट रेंजर देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले करीब 03 सालों से शहर के इस पार्क में पक्षी विहार बनाने का काम किया जा रहा है। वर्तमान में यहां हिरण और हंस को रखा गया है। अब देशी-विदेशी नस्ल के रंग-बिरंगे पक्षियों को रखा जाएगा। इस पार्क में सालभर पर्यटकों की भीड़ रहती है। उन्होंने बताया कि, पर्यटन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल बेंगलुरु से 300 पक्षियों को यहां लाया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply