Breaking News

अम्बिकापुर @प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 53 वीं पुण्यतिथि आज

Share


अम्बिकापुर 17 जनवरी  2023  (घटती-घटना)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सदस्य 18 जनवरी को अपने संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 53 वीं पुण्यतिथि को विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाएंगे। विश्व के पांचों महाद्वीपों में 137 देशों में विस्तारित 8500 (साढ़े आठ हजार) से भी अधिक सेवाकेन्द्रों में इस अलौकिक संस्थान के दस लाख सदस्य कल सारा दिन आत्म चिन्तन में बिताएंगे तथा राजयोग के अभ्यास के द्वारा समग्र विश्व में शान्ति के प्रकम्पन फैलायेंगे यह कार्यक्रम पूरे विश्व में एक साथ और एक ही समय पर आयोजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में श्रद्घाजंलि सभा का आयोजन चोपड़ापारा स्थित नव विश्व भवन सहित सरगुजा संभाग के सभी पन्द्रह सेवाकेन्द्रों में किया जाएगा। कल प्रात: काल से ही प्रार्थना सभाओं का दौर प्रारम्भ हो जाएगा। इसके पश्चात् ब्रह्माबाबा को श्रद्घाजंलि अर्पित की जाएगी, एवं परमात्मा को भोग स्वीकार कराया जाएगा। संस्था के मुख्यालय माउण्ट आबू में भी व्यापक स्तर पर श्रद्घाजंलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए विभिन्न देशों से हजारों लोग माउण्ट आबू में पहुँचे हैं।
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 18 जनवरी 1969 को पिताश्री ब्रह्माबाबा ने सम्पूर्ण अवस्था को प्राप्त कर पार्थिव देह का कलेवर त्यागा था। इसलिए यह दिवस समग्र मानव जाति के लिए दिव्यता सम्पन्न जीवन बनाने का सन्देश लेकर आता है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply