Breaking News

अम्बिकापुर@दिन दहाड़े ताला तोड़कर फेरी वाले के घर से 90 हजार की चोरी

Share

अम्बिकापुर 14 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। शहर के इमली पारा में किराए के मकान में रहकर फेरी के काम करने वाले लोगों के घर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर 90 हजार रुपए नकद व अन्य सामान चोरों ने पार कर दिए। पीडç¸तों ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शफीउद्दीन अंसारी यूपी का रहने वाला है। वह लगभग अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ अंबिकापुर इमलीपारा निवासी सरफराज अहमद के मकान में किराए में रहकर सभी फेरी का काम करते हैं।
 11 जनवरी की सुबह सभी अपने -अपने फेरी के लिए निकले थे। दोपहर में जब वापस लौटे तो घर में दूसरा ताला लगा हुआ था। लोगों ने मामले की जानकारी मकान मालिक मोदी और मकान मालिक की उपस्थिति में ताजा खुलकर अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। अंदर के कमरे का कुंडली टूटा हुआ था और पेटी का ताजा में टूटा था। सभी के बैग से फेरी का पैसा वह चादर कंबल सहित अन्य सामान नहीं थे। कुछ रुपए 90 हजार नकद व अन्य सामान चोरों ने पार कर दी है। शफीउद्दीन अंसारी ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply