Breaking News

रायपुर @छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ संजय शुक्ला को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Share


बने हेड ऑफ फारेस्ट,आदेश जारी
रायपुर ,13 जनवरी 2023 (ए)।  छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ संजय शुक्ला को राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें हेड ऑफ फारेस्ट बनाया गया है. जिसका आदेश जारी कर दिया गया है.।
राज्य में इस लेवल के तीन ही पद होते हैं। चीफ सिक्रेट्री, डीजीपी और हेड ऑफ फॉरेस्ट। विभाग के सबसे सीनियर ऑफिसर को यह वेतनमान मिलता है। पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी के रिटायर होने के बाद 86 बैच में अतुल शुक्ला थे और 87 में संजय शुक्ला । दोनों का रिटायरमेंट भी एक साथ इस साल मई में है। अतुल शुक्ला के चलते हेड ऑफ फारेस्ट की पोस्टिंग अटकी हुई थी। मगर सरकार ने आज संजय शुक्ला को हेड ऑफ फारेस्ट का आदेश जारी कर दिया।


Share

Check Also

कोरिया@स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत की शिकायतों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Share राजन पाण्डेयकोरिया,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने …

Leave a Reply