Breaking News

अंबिकापुर@स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर मनाया गया
युवा दिवस

Share


अंबिकापुर, 12 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। आज सरगुजा युवा कांग्रेस द्वारा प्रसिद्ध समाज सुधारक, दार्शनिक और सुप्रसिद्ध विचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में घड़ी चौक स्थित स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर मनाया गया।
और इसके साथ सभी सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया की “मैं युवा कांग्रेस का सदस्य स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ,राष्ट्रीय युवा दिवस के असवर पर संकल्प लेता हूँ कि मैं भारत के अखंड प्रेम, सामाजिक समरसता, संविधान एवं धर्मनिरपेक्षता को टूटने नहीं दूंगा। मैं भारत का युवा हूँ और युवा होने के नाते मैं अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए ,भारत की एकता को जोड़े रखने हेतु हर समय कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा,रजनीश सिंह, प्रदेश महासचिव प्रीतिका विश्वकर्मा,विकास केशरी, केदार यादव,अनमोल अम्बसट,हिमांशु अग्रवाल, शोमा मुखर्जी,आकाश यादव, अभिषेक सोनी ,शुभ, अनिकेत सोनी,दिव्यांस,आशुतोष, पवन साय,अजमत, वीरेन,पवन सोनी, ओमकार , आरती सिंह,साक्षी ,सोनम, काजल, प्रीती, सुजिता,पूनम, आकांक्षा, गायत्री, हिना,मनसा, संजर और युवा कांग्रेस के अन्य साथी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply