अंबिकापुर, 12 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। एक युवक के वाट्सएप नंबर पर 30 प्रतिशत ज्यादा पैसा देने का मैसेज आया। इसके बाद युवक ने लालच में आकर दिए गए खाता नंबर पर 5 लाख 20 हजार रुपए डाल दिया। इसके बाद रुपए वापस मांगने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उससे और रुपए डालने की बात कही गई। युवक को ठकी की शिकार होने की आशंका पर व मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गुप्ता नमनाकला का रहने वाला है। कुछ दिन पूर्व वाट्सएप नंबर 7799068160 से इसके वाट्सएप नंबर पर 30 प्रतिशत ज्यादा पैसा वापस देने का मैसेज आया। मैसेज देख कर राहुल लालच में आ गया और दिए गए खाता नंबर 07436300003262 में नेट बैंकिंग के माध्यम से 3 लाख व खाना नंबर 0422633006141 में 1 लाख 50 हजार फोन के के माध्यम से व यूपीआई आइडी के माध्यम से 70 हजार रुपए कुल 5 लाख 20 हजार रुपए लालच में आकर ऑनलाइन डाल दिया। इसके बाद दिए गए नंबर पर रुपए वापस मांगने के लिए फोन लगाया तो उससे और पैसे मांगा गया और पैसा डालने पर ही पैसा वापस करने की बात कही गई। अंत में उसे ठगी का एहसास होने पर वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। राहुल गुप्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?
Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur