Breaking News

अंबिकापुर@4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Share


अंबिकापुर, 12 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। सीतापुर पुलिस ने चार किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल को मुखबिर से जानकारी मिली की थाना क्षेत्र के बलरामपुर चौक के पास दो व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सीतापुर थाना र्प्रभारी उपनिरीक्षक शिशिरकान्त सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख संदिग्ध दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लकर उनके पास रखे बैग की तलाशी ली तो दोनों के पास कुल 4 किलो गांजा पाया गया। जिसे पुलिस ने जत कर आरोपी लालसाय राजवाड़े एवं पुरूषोाम राजवाड़े निवासी अनरोखा भटगांव जिला सुरजपुर को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दी है। कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल सोनवानी, आरक्षक पंकज कुमार, संजीव चौबे, एहसान फिरदौसी, सहायक आर जोगी बड़ा शामिल रहे।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply