Breaking News

अम्बिकापुर@मैनपाट महोत्सव की तैयारी में जुटा प्रशासन

Share

अम्बिकापुर, 08 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। मैनपाट महोत्सव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैदी से जुट गया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के द्वारा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को कार्य सौंपते हुए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसडीएम सीतापुर एवं जनपद सीईओ मैनपाट के द्वारा मेला स्थल की साफ-सफाई व झाडि़यों की कटाई का कार्य शुरू करा दिया गया है वही मैनपाट के घाट में सड़क के रिटेनिंग वाल की रंगाई पुताई के साथ ही आकर्षक चित्रकारी भी की जा रही है।
ज्ञातव्य है कि इस वर्ष 11 से 13 फरवरी 2023 तक मैनपाट के रोपाखार जलाशय के समीप मैनपाट महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन प्रस्तावित है। महोत्सव में तीन दिन तक आमंत्रित एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, विभागीय स्टॉल, एडवेंचर स्पोर्ट्स, मेला आदि का लुत्फ पर्यटक एवं जिलेवासी उठाएंगे।
मैनपाट महोत्सव की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी है। महोत्सव में प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों से भी पर्यटक मैनपाट की खूबसूरती को देखने आते है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply