Breaking News

अंबिकापुर@अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त,युवक की मौत

Share

अंबिकापुर, 07 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिलभरन पिता विरेन्द्र गोड़ उम्र 18 वर्ष प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सलका का रहने वाला था। वह शुक्रवार को बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में मुडग़वां जंगल में अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply