Breaking News

अंबिकापुर@पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share


अंबिकापुर, 07 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अपने साथी के साथ बाइक से शक्कर फैक्टरी केरता जा रहा था। मृतक के साथी को मामूली चोटें आई है। जानकारी के अनुसार सुशील कुमार पिता झुना राम लोहार उम्र 22 वर्ष प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पडि़पा का रहने वाला था। वह शुक्रवार की शाम को 7.30 बजे अपने साथी रामप्रित गोंड़ के साथ बाइक से शक्कर फैक्ट्री केरता जा रहा था। रास्ते में धरमपुर के पास अज्ञात पिकअप ने बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में सुशील गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जबकि इसके साथी रामप्रित को मामूली चोटें आई थी। गंभीर रूप से घायल सुशील को इलाज के लिए संजीवनी 108 से प्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply