अंबिकापुर, 07 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। शहर से लगे बांकी डेम में एक युवक की लाश मिली है। उसकी पहचान घुटरापारा निवासी रोहीत लकड़ा के रूप में की गई है। वह पिछले 30 दिसंबर से घर से लापाता था और उसकी दिमागी हालात भी ठीक नहीं थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के शहर से लगे घुटरापारा निवासी रोहीत लकड़ा की दिमागी हालत ठीक नहीं थे। वह पिछले 30 दिसंबर से घर से लापातार था। इधर शनिवार की सुबह कुछ लोग मछली पकडऩे बांक डेम में गए थे। लोगों की नजर बांग डेम के पानी में एक युवक की लाश पर पड़ी। लोगों ने मामले की जानकारी घुटरापारा के सरपंच मनी राम को दी। मनी राम ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक की लाश डेम से बाहर निकलवाया। शव पानी से बाहर निकलने पर आसपास के लोगों ने इसकी पहचान घुटरापारा निवासी रोहीत लकड़ा के रूप में की। सूचना पर रोहीत की मां भी मैके पर पहुंची और उसकी पहचान की। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थे और 30 दिसंबर से घर से बिना बताए कहीं चला गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur