अंबिकापुर, 06 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच भवन में स्थित गायनिक वार्ड से है। यहां मधुमक्खियों ने दो बड़ा छाा बना लिया था। मधुमक्खियां अक्सर वार्ड के अंदर भी प्रवेश कर जाती थी जिससे मरीज दहशत में थे। कुछ दिन पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने मधुमक्खियों के 1 छो को वहां से हटाने की कार्रवाई की थी। फिलहाल मधुमक्खियों का एक और छाा वहां होने की वजह से कभी भी मरीजों के साथ बड़ी घटना हो सकती थी। थोड़ी भी हवा चलने से मधुमक्खियां वार्ड के अंदर आ जा रही थी। जिसे देखते हुए बुधवार की रात गायनिक वार्ड को एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया गया था। वहां दाखिल मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वहीं अस्पताल प्रशासन गुरुवार की रात को मधुमक्खियों के छो हटाने वाले विशेषज्ञ को बुलाकर हटवाया गया। विशेषज्ञ द्वारा मशाल जलाकर छो को नष्ट करा दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur