अंबिकापुर, 06 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। नए वर्ष 2023 शुरू होते ही सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। घने कोहरे के बीच चल रही उतरी शुष्क हवाओं के कारण पिछले 6 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आसमान से बादल की सक्रियता हटते ही और उतर दिशा की ओर से आ रही बर्फिली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है।
गुरुवार की रात से ठंड का तेवर और ही तीखी हो गई है। आसमान से बादल की सक्रियता हटने के साथ चल रही बर्फिली हवाओं के कारण शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंच गया है। वहीं मैनपाट, सामरीपाट में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड के कारण यहां का जनजीवन परेशान है। लोग दिन में भी मोटे गर्म कपड़े व अलाव के पास नजर आए। हालांकि बर्फीली हवा चलने के कारण मैनपाट क्षेत्र में ओस की बूंदे नहीं जमी है। पर ठंड के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो चुका है। सुबह से शाम तक लोग गर्म कपड़ा व अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विज्ञानी के अनुसार चल रही बर्फिली हवाओं के के कारण धूप का असर नहीं दिख रहा है। हालांकि धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोरी होगी। पर ठंड से अगले दो दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार चल रही उतरी हवाओं के कारण दो दिनों तक ठंड का तेवर रहेगा। न्यूनतम तापमान 5 से 4 डिग्री के बीच बना रहेगा। इस लिए दो दिनों तक अभी और कड़ाके की ठंड का लोगों को सामना करना पड़ेगा। 9 से 10 जनवरी तक कुछ राहत की उम्मीद है। पश्चिम विक्षोब सक्रिय होने की संभावना है। आसमान में बाद की सक्रियता के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur