Breaking News

नई दिल्ली@50 हजार लोगों के आशियाने पर नहीं चलेगा बुल्डोजर

Share


सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
नई दिल्ली, 05 जनवरी,2023 (ए)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रह रहे करीब 50 हजार लोगों को देश की सर्वोच्च अदालत ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि 7 दिन में अतिक्रमण हटाने का फैसला सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि गफूर बस्ती में अतिक्रमण हटाने से करीब 50 हजार परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिसर एक्ट के तहत यह कार्रवाई मान्य नहीं है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार,आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती : राजनाथ

Share नई दिल्ली,27 सितम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को लेकर …

Leave a Reply