Breaking News

रायपुर,@भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोका,सड़क पर ही बैठ गए भाजपाई

Share


रायपुर, 03 जनवरी २०२३(ए)। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। नए साल के पहले ही दिन नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों समुदाय के लोगों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मामला इतना बढ़ गया कि हिंसा में एसपी भी घायल हो गए।
इसी बीच विवाद को सुलझाने निकले भाजपा नेता सांसद मोहन मंडावी, केदार कश्यप और महेश गागड़ा नारायणपुर के लिए रवाना हुए, तो उन्हें बेनूर थाना के सामने पुलिस ने उनके काफिला को रोक लिया।
इस बीच बीजेपी के काफिले को नारायणपुर जाने से रोकने पर भाजपा नेता सांसद मोहन मंडावी, पूर्व नेता केदार कश्यप और महेश गागड़ा वहीं सड़क पर बैठक गए। वे काफिले को रोकने से नाराज थे।
नारायणपुर में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर मामला गर्माया हुआ है। प्रशासन ने जिले के चर्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया है।
जिले के चप्पे-चप्पे पर इस वक्त पुलिस की नजर है। पुरा जिला इन दिनों छावनी बना नजर आ रहा है।
पुलिस ने इन 5 भाजपा नेताओं को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला मुख्यालय में धर्मांतरण के मामले में बवाल और तोड़फोड़ की घटना के बाद मंगलवार को पुलिस ने 5 लोगों की गिरफ्तारी की है। मिली जानकारी के अनुसार इनमें भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, अंकित नंदी, अतुल नेताम, डोमेंद यादव, पवन नाग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को धारा 153 (क), 295, 292, 147,148,149 तहत न्यायालय के सामने पेश किया गया। व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि इस मसले को लेकर आज विधानसभा में भी हंगामा हुआ। विपक्ष के विधायक गर्भ गृह तक पहुंच गए। धर्मांतरण के मुद्दे पर पर वे जमकर नारेबाजी कर रहे थे। भाजपा विधायकों ने आदिवासियों का धर्मांतरण बंद करो के नारे लगाए। गर्भगृह में घुसने पर विपक्ष के सदस्यों को निलंबित भी किया गया। और सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित तक करनी पड़ी थी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply