रायपुर, 02 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माँ कौशल्या मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए है. चंदखुरी में भक्तों की सुविधाएं और सौंदर्यीकरण का विस्तार किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाईट , वाहन पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए, साथ ही पेयजल हेतु मंदिर के बाहर और अंदर वाटर फिल्टर लगेंगे। मंदिर की बाउंड्रीवाल को आकर्षक बनाया जाएगा। बाउंड्रीवाल में रामकथा को आकर्षक तरीके से उकेरा जायेगा। तालाब में समुद्र मंथन और भगवान विष्णु की मूर्ति के सौंदर्यीकरण के निर्देश गए है. मंदिर के प्रवेश द्वार पर भव्य उद्यान विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने आज मुख्य सचिव को निर्देश दिए.
चंदखुरी में है स्थित
यह मंदिर छाीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 22 किमी से 27 किमी दूर चंदखुरी में स्थित है। यह मंदिर चंदखुरी गांव से घिरी एक झील के बीच में स्थित है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए हनुमान पुल नामक पुल को पार किया जाता है, जिसके ऊपर हनुमान की मूर्ति है।
Check Also
बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur