रायपुर, 01 जनवरी 2023। चाईल्ड पोर्नोग्राफी केस में अंतर्राज्यीय आरोपी देवरस उर्फ देवराज बिसेन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल गृह मंत्रालय एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण साईबर सेल रायपुर को प्राप्त हुये थे तथा प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की साईबर विंग द्वारा प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान देवरत उर्फ देवराज बिसेन निवासी अशोक नगर गुढि़यारी रायपुर के रूप में की गई। आरोपी देवरस उर्फ देवराज बिसेन द्वारा थाना गुढि़यारी क्षेत्र में रहते हुये अपने मोबाईल फोन से बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी गुढि़यारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में थाना गुढि़यारी पुलिस की टीम द्वारा आरोपी देवरस उर्फ देवराज बिसेन की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर कजे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढि़यारी में अपराध क्रमांक 86/22 धारा 67, 67(ए) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
रायपुर पुलिस द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में लगातार कार्यवाही की जा रही है, जो भविष्य में भी जारी रहेगी।गिरफ्तार आरोपी – देवरस उर्फ देवराज बिसेन पिता हिरदी प्रसाद बिसेन उम्र 35 वर्ष निवासी खुरपोड़ी थाना लाल बर्रा जिला बालाघाट म.प्र. हाल पता बड़ा अशोक नगर प्रीतम नगर थाना गुढि़यारी रायपुर
Check Also
अम्बिकापुर@विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : शिक्षक राष्ट्र के निर्माता
Share ब्रह्माकुमारीज के शिक्षा प्रभाग ने आयोजित की संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह -संवाददाता-अम्बिकापुर,07 सितम्बर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur