Breaking News

अम्बिकापुर@स्वास्थ्य मंत्री ने पुल निर्माण हेतु किया भूमिपूजन

Share

अम्बिकापुर, 01 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।छाीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को शहर से लगे ग्राम पंचायत खैरबार में बांक नदी में पुल निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। पुल का निर्माण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा करीब 15 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस नदी पर पहले भी पुल का निर्माण किया गया था लेकिन टूट जाने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।
मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि नव वर्ष के पहले दिन शुभ कार्य हो रहा है। पुल का निर्माण गुणवाापूर्ण ढंग से कराएं ताकि लंबे समय तक लोगों को आवागमन में परेशानी न हों। शहर से लगा हुआ गांव है। यहाँ सभी काम क्रमशः होते जाएंगे। हमारी सरकार पानी- बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधाओं में तेजी से विस्तार कर रही है।
मोटर बोट का कियालोकार्पण, बने पहले ग्राहक- स्वास्थ्य मंत्री ने घुनघुट्टा बांध में मोटर बोट का लोकार्पण किया। उन्होंने मोटर बोट में बैठने टिकट खरीद कर पहले ग्राहक बने और जनप्रतिनिधियों के साथ लाइफ सेविंग जैकेट पहनकर मोटर बोट में नौका विहार का भी लिया। मोटर बोट का संचालन जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह लिबरा के महिलाओं द्वारा किया जाएगा। मोटर बोट में भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपए टिकट रखा गया है वहीं 7 वर्ष तक के बच्चों के लिये टिकट 20 रुपये है।
इस अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, छाीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, श्रीमती अनिमा केरकेट्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply