Breaking News

अंबिकापुर@दुर्घटना में होम गार्ड के पलाटून कमांडर की मौत

Share

अंबिकापुर, 01 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे होमगार्ड के पलाटून कमांडर की मौत शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में हो गई। बाइक से घर जाने के दौरान गांव में ही एक नाला में अनियंत्रित होकर गिर गया था। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। जानकारी के अनुसार भीण नाथ पिता स्व. ठाकुर प्रसाद उम्र 58 वर्ष निवासी गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेसा का रहने वाला था। वह होम गार्ड में पलाटून कमांडर के पद पर कार्यरत था। वह शनिवार को ड्यूटी कर रात को घर जा रहा था। रात करीब दस बजे परिजन को जानकारी मिली की मेन्ड्राकला मेन रोड के किनारे स्थित नाला में अनियंत्रित होकर गिर गया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नाला से निकाल कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply