अंबिकापुर, 01 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। राजीव गांधी स्टेडियम में चल रहा महाराजा एमएस सिंहदेव स्कूल, कॉलेज स्तरीय ड्युज बॉल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तर्गत रविवार को दो मैच खेला गया। पहला मैच सिद्धार्थ स्कूल के विरुद्ध होली क्रास के बीच और दूसरा मैच विश्रामपूर व विवेकानंद स्कूल के बीच खेला गया।
पहला मैच सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें टॉस जीतकर सिद्धार्थ स्कूल ने फिल्डींग करने का निर्णय लिया। होली क्रास स्कूल बैटिंग करते हुए 135 रन का लक्ष्य रखा। जिसमें नावेदय गुप्ता ने 38 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में सिद्धार्थ स्कूल बल्लेबाजी करने उतरा और शुरु में स्थित ठीक नहीं रहा और पूर 65 रन पर ऑल आउट हो गई। होली क्रास स्कूल 60 रन से जीत लीया। मैच के मैन ऑफ द मैच नावेदय गुप्ता रहे। दूसरा मैच विश्रामपूर और विवेकानंद स्कूल के मध्य मैच खेला गया। जिसमें विश्रामपूर टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों मे मनोज के 60 रनों की बदौलत 170 रन बनाया। जिसके जवाब में विवेकानंद स्कूल 100 रन पर ऑल आउट हो गया। इस तरह विश्रामपूर 70 रन से मैच जीत लिया। मैच मुख्य अतिथि विशेष दुबे और सोमेन्द्र प्रताप सिंह रहे। कल भी दो मैच खेला जाएगा। पहला मैच मल्टीपरपज स्कूल विरुद्ध सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बीच और दूसरा मैच अजब नगर व तुरना के बीच खेला जाएगा। मैच का निर्णायक शौभिक दास गुप्ता, मेराज अंसारी, पवनीत गील, रविशंकर भगत, स्कोरर इसहाक तिर्की रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur