Breaking News

अंबिकापुर,@दो बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

Share

अंबिकापुर, 30 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बफौली मुख्य मार्ग पर आने सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार विकास गुप्ता पिता विजय गुप्ता उम्र अंबिकापुर के महादेवगली का रहने वाला था। वह आज दोपहर बाइक से धौरपुर जाने निकला था। रास्ते में बफौली के पास सामने से आ रहे बाइक सवार देवनगर निवासी सुरेश से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने विकास गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक सवार सुरेश का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply