Breaking News

कोरबा@निगम अमला हुआ सख्त,बिना अनुमति बन रहे भवनों पर कार्यवाही की तैयारी

Share

कोरबा, 29 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)।बगैर अनुमति प्राप्त किए व नक्शा पास कराए बिना भवन मकान दुकान आदि का निर्माण करने वालों पर निगम कड़ी कार्यवाही करेगा, इसी प्रकार अनियमित निर्माण का नियमितीकरण कराने हेतु जिन लोगों द्वारा आवेदन प्रस्तुत नहीं किए जा रहे हैं, उन पर भी निगम के अधिकारियों की कड़ी नजर बनी हुई है। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने नियमों का पालन न करने, नियम विरूद्ध भवन निर्माण करने तथा निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाने वालों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को त्वरित रूप से आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है।आयुक्त ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर निगम के विभिन्न कार्यों शासकीय योजनाओं की कार्यप्रगति, राजस्व वसूली व अन्य विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की। आयुक्त ने भवन निर्माण अनुमति शाखा से जुड़े कार्यो की समीक्षा करते हुए भवन निर्माण अनुमति हेतु प्राप्त आवेदनों तथा उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली ढ्ढ अनियमित विकास के नियमितीकरण हेतु आवेदनों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन व्यक्तियों का निर्माण अनियमित है, यदि वे नियमितीकरण हेतु जल्द आवेदन प्रस्तुत नहीं करते है, तो उन पर तुरंत कार्यवाही करें। इसी प्रकार निगम के विभिन्न जोन अंतर्गत बनने वाले ऐसे भवन मकान जिनकी विधिवत अनुमति प्राप्त नहीं की गई, नियमानुसार नक्शा पास नहीं कराया गया, उन पर भी नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। आयुक्त श्री पाण्डेय ने जोनवार नियुक्त भवन निरीक्षकों व प्रभारी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करें तथा यह देखे कि मकान निर्माण की विधिवत अनुमति निगम से ली गई, नक्शा पास कराया गया है, यदि ऐसा नहीं किया गया तो नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। बैठक के दौरान आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने जोनवार राजस्व वसूली कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व वसूली कार्यो में तेजी लाएं, निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें, लक्ष्य के अनुसार राजस्व की वसूली न होने पर संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होने कहा कि जिन बकायेदारों को डिमांड नोटिस का समय पूरा हो गया है, उन्हें कुर्की वारंट जारी करें, यदि बकायादारों द्वारा 10 जनवरी तक बकाया राशि जमा नहीं की जाती तो कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ कराएं ढ्ढ आयुक्त ने निगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए निगम द्वारा निर्मित भवनों तथा निगम आधिपत्य के भवनों की आवश्यकतानुसार पोताई केवल गोबर पेंट से ही की जाए, यदि गोबर पेंट के स्थान पर किसी अन्य पेंट से पोताई पेंटिंग का कार्य कराया जाता है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदारी तय की जाएगी।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, उपायुक्त पवन वर्मा, बी.पी.त्रिवेदी, जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, आर.के.माहेश्वरी, एम.एन.सरकार, एन.के.नाथ, विनोद शांडिल्य, अखिलेश शुक्ला, तपन तिवारी, संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी व सुनील वर्मा, सहायक लेखाधिकारी अशोक देशमुख, राजस्व अधिकारी अशोक बनाफर, रघुराज सिंह, अनिरुद्ध सिंह, के.एस.क्षत्री, सहायक अभियंता डी.सी.सोनकर, प्रकाश चन्द्रा, एच.आर.बघेल, विवेक रिछारिया, राहुल मिश्रा, गोयल सिंह विमल आदि के साथ अन्य अधिकारी अभियंता गण उपस्थित थे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply