अम्बिकापुर, 20 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। नगर पालिका परिषद की अंतिम अध्यक्ष और पूर्व विधायक एवं चिकित्सक स्व. डॉ. राजेश्वरी त्रिपाठी की पत्नी कमला त्रिपाठी के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव एवं कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्व. कमला त्रिपाठी के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज और पुष्प चक्र अर्पित किया। कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि करते हुए कहा कि वे मजबूत इरादों वाली महिला थीं। नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय है।कम समय में ही उन्होंने अम्बिकापुर नगर पालिका को नगर निगम रूप में विकसित करने में महती भूमिका निभाई। इस दौरान औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, द्वितेंद्र मिश्रा, ताराचंद गुप्ता, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शफीक खान, लॉक अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, विनय शर्मा बंटी, सैय्यद अख्तर हुसैन, आशीष वर्मा, सत्येंद्र तिवारी, देवेश शुक्ला, संजीव मंदिलवार,विकल झा, प्रभात रंजन सिन्हा, अविनाश कुमार, पंकज शुक्ला, राजीव लोचन पाठक, रजनीश सिंह, नीतीश चौरिसिया, उाम राजवाड़े, आकाश अग्रहरि सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur