Breaking News

रायपुर@जस्टिस नरेंद्र व्यास व जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी बने जज

Share


रायपुर,12 दिसम्बर 2022(ए)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो जजों की नियुक्ति का आदेश जारी हो गया है। पहले दोनों जज अतिरिक्त जज थे, लेकिन भारत सरकार के इस आदेश के बाद वो हाईकोर्ट के जज बन गये हैं।बता दें कि इससे पहले नरेंद्र कुमार व्यास और नरेश कुमार चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था। पिछले म​हीने सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने दोनों का नाम प्रस्तावित किया था, जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र कुमार व्यास और नरेश कुमार चंद्रवंशी की दो साल के लिए हाईकोर्ट के एडिशनल जज के रूप में नियुक्ति की थी।
दो नए जजों की नियुक्ति के साथ ही हाईकोर्ट में अब चीफ जस्टिस सहित जजों की संख्या 16 हो गई है। हाईकोर्ट में 22 जजों का पद स्वीकृत है, पहले यह संख्या 14 थी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : शिक्षक राष्ट्र के निर्माता

Share ब्रह्माकुमारीज के शिक्षा प्रभाग ने आयोजित की संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह -संवाददाता-अम्बिकापुर,07 सितम्बर …

Leave a Reply