Breaking News

अंबिकापुर,@एडवांस ट्रेनिंग लेकर लौटे अंबिकापुर के चार ताइक्वांडो खिलाड़ी

Share


अंबिकापुर, 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ ताइमंडो संघ के तत्वावधान में कोराबा में तीन दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में ताइमंडो क्लब पुलिस लाइन अंबिकापुर के चार प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। प्रतिभागियों में निवेश दुबे, सिद्धांत केसरवानी, अकृत सिंह, संध्या गायकवाड, आरुषि कश्यप शाामिल रहे। एडवांस ट्रेनिंग 9 से 11 दिसंबर तक चला। ताइमंडो फेडरेशन ऑफ इंडिया से ट्रेनिंग देने के लिए बेंगलुरु से आए इंडिया कोच लैक बेल्ट 6 डॉन बीएम कृष्ण मूर्ति ने प्रदेश भर के ताइमंडो के खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग दिया। इसके बाद उनके हाथों प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। एडवांस ट्रेनिंग कर वापस लौटे ताइमंडो क्लब पुलिस लाइन अंबिकापुर के प्रतिभागियों में खास उत्साह है। ये खिलाड़ी पूर्व में एटी राजीव इंटरनेशनल रेफरी बेंगलुरु से नेशनल रेफरी का ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके हैं। कोरबा में यह आयोजन छाीसगढ़ के ताइमंडो महासचिव अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में यह ट्रेनिंग संपन्न हुआ।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply