Breaking News

अंबिकापुर@कोर्ट से रोक के बावजूद भी भाजपा पार्षद कर रहे जमीन की खरीद-बिक्री : युवा कांग्रेस

Share


अंबिकापुर, 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। प्रतापपुर रोड़ गोधनपुर में हाई कोर्ट द्वारा निर्माण और खरीद-बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद भी भाजपा पार्षद आलोक दुबे और उनके परिजनों द्वारा स्थायी निर्माण और अनुबंध कर बिक्री की जा रही है। इस मामले की शिकायत युवा कांग्रेस ने कलेक्टर से की है।
युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकल झा की अगुवाई में कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में युवक कांग्रेसियों ने कहा है कि गोधनपुर की जमीन को हाई कोर्ट ने छोटे झाड़ का जंगल बता उसे शासन मद में दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इस फैसले के आधार पर गोधनपुर की जमीन की खरीद बिक्री और निर्माण प्रतिबंधित है। भाजपा पार्षद आलोक दुबे और उनके परिजन पंचानन होटल के आगे अवैध निर्माण कराया जा रहा है। प्रशासन की शह और राजनीतिक रसूख के चलते इनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। युंका ने अवैध निर्माण को तोडऩे और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में नितीश चौरसिया, उाम राजवाड़े, रजनीश सिंह, दीपक जायसवाल, अंकुर जायसवाल, विकाश केसरी, प्रिंस विश्वकर्मा, क¸ेदार यादव, आकाश अग्रहरी, सुरेन्द्र गुप्ता, आकाश यादव, शुभ वर्मा, गौतम गुप्ता, अभिषेक सोनी, ज्ञान तिवारी, संजर नवाज़, आयुष गुप्ता, अनमोल बारी सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाए आपत्तिजनक प्रस्ताव देने के आरोप

Share सीतापुर थाने में शिकायत,मामले की जांच और कार्रवाई की मांग…अंबिकापुर,30 मई 2026 (घटती-घटना)। राजापुर …

Leave a Reply