Breaking News

वाड्रफनगर@अनियंत्रित कार घर में घुसी,12 वर्षीय बच्ची की मौत

Share


वाड्रफनगर, 11 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत बरतीकला में रविवार को अनियंत्रित कार सड़क किनार घर में घुस गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं घर के बाहर कुर्सी पर बैठी 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरतीकला में कार क्रमांक यूपी 33 डल्यू 2954 का चलक कहीं जा रहा था। चालक की लापरवाही के कारण कार अनियंत्रित हो गई और बरतीकला निवासी धनंजय जायसवाल के घर में घुस गई। इस दौरान धनंजय जायसवाल की 12 वर्षीय बेटी रिया जायसवाल घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थी। कार की चपेट में अपने से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं कार घर में घुस जाने से चीख पुकार मच गया। परिजन तत्काल निजी वाहन से बच्ची को इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल में लाए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्राम बरतीकला में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जहां ठेकेदार द्वारा सड़क पर मात्र गिट्टी बिछा कर छोड़ दिया गया है। जो आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है। दुर्घटना के बाद कार चालक के खिलाफ ग्रामीणों का काफी आक्रोश देखा गया। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार को जत कर लिया है।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply