Breaking News

अंबिकापुर@बाइक से गिरने से घायल युवक की मौत

Share


अंबिकापुर, 11 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)।बाइक से गिरने से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डमरूधर पिता रामअवतार उम्र 26 वर्ष सीतापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह 8 दिसंबर को अपने साथी संजय के साथ बाइक से ग्राम बनेया गया था। वापस लौटते समय रास्ते में मिशन स्कूल के पास टर्निंग के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे बैठा डमरूधर डर गया और बाइक से कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply