Breaking News

रायपुर,@छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित संशोधन आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल करेंगी हस्ताक्षर 5 को

Share


रायपुर,03 दिसम्बर 2022 (ए)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण विधेयक सर्व सम्मति से पारित हो गया है। अब आरक्षण संसोधन विधेयक पर राज्यपाल अनुसुईया उइके हस्ताक्षर करेंगी। बिल राजभवन भेज दिया गया है. इसी बीच राज्यपाल अनुसुईया उइके ने हस्ताक्षर को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह संसोधन विधेयक पर सोमवार को हस्ताक्षर करेंगी। विधि विशेषज्ञ से राय लेने के बाद सोमवार को हस्ताक्षर करेंगी। राज्यपाल ने खुद सोमवार को हस्ताक्षर करने की जानकारी दी है। राज्य सरकार ने कुल 76 फीसदी आरक्षण का संसोधन विधेयक लाया है. राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि पहले विधेयक का परीक्षण किया जाता है, उसके बाद सचिवालय से लीगल एडवाजसर भेजते हैं.उइके ने कहा कि कल पास हुआ है विधेयक. तत्काल हस्ताक्षर नहीं होता. जैसे नोटिफिकेशन जारी होगा, इसी महीने से सारी रुकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी. आरक्षण की पहल मैंने की. आप लेकर आए सब कुछ सकारात्मक रहा, सबको धन्यवाद देती हूं. शनिवार रविवार छुट्टी है. सोमवार को हस्ताक्षर हो पाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply