Breaking News

रायपुर@प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक

Share


दुर्ग और बिलासपुर में 5 डिग्री तक गिरा पारा
रायपुर,27 नवम्बर 2022 (ए)।
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में लगातार पारा गिर रहा है जिसके चलते कई शहर शीतलहर की चपेट में आ गए है। अगर प्रदेश में सबसे ठंडे जिले की बात करे तो कवर्धा में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यहां पारा 6.6 डिग्री तक पहुंच गया। जानकरी के अनुसार सबसे ज्यादा ठंड का छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में रहा है। वहीं शहरों में इसके मुकाबले कम है। रायपुर में आज सुबह का पारा 10 डिग्री के आसपास रहा। जबकि ग्रामीण इलाकों में पारा 8 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है। इधर दुर्ग बिलासपुर में रिकॉर्ड 5 डिग्री तक पारा लुढ़का है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में पारा में और गिरावट होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply