Breaking News

रायपुर@धक्का-मुक्की में गिरे दिग्गी राजा पर कांग्रेस का अंदाज़-ऐ-जवाब

Share


जयराम रमेश बोले एमपी की सड़ड़कें नहीं किलर रोड हैं, दिग्गी पर चुटीले अंदाज़ में दिया बयां वो 4 बार गिर चुके हैं वीडियो हुआ वायरल
रायपुर,27 नवम्बर 2022 (ए)।
भारत जोड़ो यात्रा के एमपी में आने की बाद भीड़ और धक्का-मुक्की में दिग्विजय सिंह के गिरने के बाद हंगामा मच गया था। पूर्व मुख्यमंत्री, यात्रा के संयोजक और वरिष्ठ कोंग्रेसी दिग्गी राजा भी गिरने के बाद काफी नाराज़ हुए थे। लेकिन उस हादसे पर मिडिया को जवाब देने का मज़ाकिया अंदाज़ अब चर्चा में है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हादसे को चुटकी लेते हुए रहस्योद्घाटन किया कि दिग्विजय 1 नहीं 4 बार गिर चुके हैं। यह बोलते ही हंसते हुए जयराम रमेश ने कहा पहली बार एमपी में गिरे ! उनका मतलब था चुनाव हारने से था।
मज़ाकिया अंदाज़ में पार्टी के वरिष्ठ नेता के गिरने की बात का उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने इस बहाने मध्य प्रदेश की सड़कों पर भी कटाक्ष किया और एमपी खरगौन की सड़को को खूनी रोड तक कहा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply