रायपुर, 10 अक्टूबर 2022। मुख्यमत्री भूपेश बघेल पिछले दिनो दो दिन तक चले कलेक्टर कॉन्फ्रेस मे शामिल हुए, जहा उन्होने कई निर्देश दिए थे। इस बीच उन्होने सड़क की ख़राब हालातो को लेकर के कड़े तेवर के साथ सुधार के निर्देश देते हुए कहा था कि अगली बार शिकायत नही मिलनी चाहिए, दिसबर 2022 तक ख़राब सड़को की मरम्मत हो जाए।अब रायपुर निगम क्षेत्र मे 24 घटे के भीतर अमल शुरू हो गया है। नगर निगम क्षेत्र की सड़को के गड्ढो की मरम्मत दिल्ली से आई रोड डॉक्टर मशीन से की जा रही है।
रात 10 बजे के बाद सड़को पर ट्रैफिक का दबाव कम होने पर इस रोड डॉक्टर मशीन से गड्ढो को भरकर मलहम-पट्टी का काम तेजी से किया जा रहा है। इस मशीन से अब तक करीब 2 हजार वर्गफीट गड्ढो की फीलिग कर दी गई है। कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भुरे गड्ढो के फिलिग के काम की स्वय ही मॉनिटरिग कर रहे है। इसके साथ ही निगमायुक्त मयक चतुर्वेदी ने काम मे तेजी लाने के लिए रोड डॉक्टर मशीन के अलावा मैनुअल पद्धति से भी सड़को के गड्ढे भरने के निर्देश दिए है। रायपुर नगर निगम द्वारा अभी स्टेशन रोड, तेलघानी नाका, राठौर चौक के आसपास की सड़को मे हुए गड्ढो को इस मशीन से भरा जा रहा है। आज रात निवेदिता स्कूल के आसपास मे काम किया जाएगा। रोड डॉक्टर मशीन का आकार विशालकाय कटेनर की तरह है। इस वजह से दिन मे लोगो को आने-जाने मे असुविधा से बचाने के लिए सड़को के गड्ढे रिपेयरिग का काम रात 10 बजे से किया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur