रायपुर, 08 अगस्त 2022। रामेश्वर साहू अपनी 6 साल की बेटी और 9 साल के बेटे के साथ इस घर मे रह रहा था । पत्नी साथ नही रहती थी। 2 दिनो से कोई घर से बाहर नही निकला था। बदबू आने पर स्थानीय लोगो को गड़बड़ी का शक हुआ। उन्होने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया, कोई जवाब नही मिला। खिड़की से झाक कर देखा गया तो अदर बच्चे बेसुध पड़े दिखे।
रायपुर जिले के धरसीवा इलाके मे एक पिता ने अपने दो बच्चो की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। घटना करीब 2-3 दिन पहले पुरानी होने का अदेशा जताया जा रहा है। रविवार रात बदबू आने पर पड़ोसियो ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जब कमरा खोला गया तो वारदात का पता चला। मामला धरसीवा के देवरी गाव का बताया जा रहा है।
गाव वालो की सूचना पर पहुची पुलिस की मौजूदगी मे दरवाजे की कुडी तोड़कर देखा गया तो तीनो की सड़ी लाशे पड़ी थी। जाच मे पता चला है कि पहले रामेश्वर ने अपने दोनो बच्चो का गला रस्सी या किसी कपड़े से घोट दिया। इसके बाद उसने खुद कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। तीनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के अबेडकर अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस केस मे और जानकारी सामने आएगी। बच्चो और रामेश्वर की लाश काफी हद तक खराब हो चुकी थी उसमे से बदबू आ रही थी। इस वजह से माना जा रहा है कि घटना एक 2 दिन पुरानी हो सकती है। अब तक की जाच मे पुलिस को मामला दो बच्चो की हत्या के बाद पिता की खुदकुशी कर लेने का ही लग रहा है।
भाई के साथ भागी पत्नी
शुरुआती पूछताछ मे पड़ोसियो ने बताया कि रामेश्वर की पत्नी करीब 1 साल पहले उसी के बड़े भाई के साथ भाग गई थी। इस बात को लेकर रामेश्वर अक्सर परेशान रहता था । 6 साल की बेटी रागिनी और 9 साल के बेटे अमित की परवरिश का जिम्मा रामेश्वर पर ही था। रामेश्वर सिलतरा की किसी फैक्ट्री मे मजदूरी का काम किया करता था। अदेशा है कि पारिवारिक परिस्थितियो से तग आकर उसने वारदात की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur