थाने मे की शिकायत, बोले-घर मे पालता है चीटियाँ
रायपुर, 08 अगस्त 2022। राजधानी से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। यहा एक परिवार की महिलाओ ने पड़ोसियो द्वारा पाले गए चीटियो से परेशान होकर इसकी शिकायत थानेदार से की। शिकायत के बाद थानेदार ने चीटिया पालने वाले शख्स को थाने बुलाया। अजीबो-गरीब करने वाला ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजातालाब का है।
दरअसल, राजातालाब इलाके की रहने वाली जाहिदा बेगम ने लिखित शिकायत करते हुए सिविल लाइन पुलिस को बताया कि मोहल्ले का निवासी जुम्मन खान अपने घर के पास एक कुड बनाकर चीटियो को पालता है। इसी कुड के पास महिला का निर्माणाधीन मकान भी है, जहा इन चीटियो की वजह से काम करने वाले मजदूरो को परेशानी होती है और चीटिया उन्हे काटती है, इस वजह से काफी दिक्कते आ रही है। चीटियो की वजह से निमार्णाधीन मकान मे कोई मजदूर काम करने को तैयार नही हो रहा और उनका मकान अधूरा पड़ा हुआ है। महिला ने कई बार जुम्मन खान को समझाया, लेकिन वो नही माना। अब इस बात से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने थाने मे इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने जुम्मन को थाने बुलाया।
पुलिस थाने पहुचे जुम्मन खान ने बताया कि वो चीटियो की सेवा कई वर्षो से कर रहा है और उन्हे खाना भी खिला रहा है। मोहल्ले मे शिकायतकर्ता महिला के अलावा किसी को भी कोई दिक्कत नही है। फिलहाल इस शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस दोनो पक्षो को समझा बुझाकर मामले को शात कराने मे लगी हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur