एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई 20 जुलाई 2022। इस साल अब तक बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। एक ओर ‘भूल भुलैया 2’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, तो दूसरी ओर बहुत सी बड़े सितारों की हिंदी फिल्में ढेर हो गईं। वहीं, अब ऑरमैक्स मीडिया ने हिंदी भाषा के टॉप वेब शोज और फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें लोगों ने सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया है।
दरअसल, ऑरमैक्स की ओर से व्यू गिनकर एक लिस्ट बनाई है, जिसमें उन हिंदी फिल्मों और वेब शो को शामिल किया गया जिन पर किसी भी व्यक्ति ने कम से कम 30 मिनट बिताए हैं। इस साल अब तक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट कुछ इस प्रकार से है…
फिल्म | व्यूज |
अ थर्सडे (डिज्नी+हॉटस्टार) | 25.5 मिलियन |
गहराइयां (प्राइम वीडियो) | 22.3 मिलियन |
कौन प्रवीण तांबे? (डिज्नी+हॉटस्टार) | 20.2 मिलियन |
जलसा (प्राइम वीडियो) | 13.9 मिलियन |
शर्माजी नमकीन (प्राइम वीडियो) | 12.7 मिलियन |
दसवीं (नेटफ्लिक्स) | 10.4 मिलियन |
फोरेंसिक (जी5) | 8.6 मिलियन |
थार (नेटफ्लिक्स) | 7.8 मिलियन |
लव हॉस्टल (जी5) | 7.5 मिलियन |
लूप लपेटा (नेटफ्लिक्स) | 5.7 मिलियन |
इसके अलावा 2022 के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिंदी वेब शो की लिस्ट भी जारी की गई है।
वेब सीरीज | प्लेटफॉर्म |
पंचायत सीजन 2 | अमेजन प्राइम वीडियो |
रॉकेट बॉयज | सोनीलिव |
गुल्लक सीजन 3 | सोनीलिव |
रुद्र | डिज्नी+हॉटस्टार |
मानव | डिज्नी+हॉटस्टार |
द ग्रेट इंडियन मर्डर | डिज्नी+हॉटस्टार |
माई | नेटफ्लिक्स |
भौकाल | एमएक्स प्लेयर |
अपहरण सीजन 2 | अल्ट बालाजी |
आश्रम सीजन 3 | एमएक्स प्लेयर |
2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्मों की लिस्ट भी जारी की गई है। लेकिन कई फैंस इस सूची से संतुष्ट नहीं हैं। कई लोगों ने सलमान खान की ‘टाइगर 3’ की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया, जबकि कई ने कहा कि रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ भी सूची में होनी चाहिए। एक शख्स ने कहा, ‘टाइगर 3 लिस्ट में नहीं है। आपने इस सूची में लाल सिंह चड्ढा और ब्रह्मास्त्र को भी शामिल नहीं किया है। बता दें कि IMDB द्वारा भारत में 2022 की शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों की सूची जारी करने के ठीक एक हफ्ते बाद यह सूची जारी की गई है। ‘विक्रम’, ‘केजीएफ चैप्टर 2’, ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘हृदयम’ और ‘आरआरआर’ आठ से अधिक रेटिंग के साथ उस सूची में सबसे ऊपर हैं।
फिल्म | रिलीज डेट |
पठान | 25 जनवरी 2023 |
राम सेतु | 24 अक्तूबर 2022 |
विक्रम वेधा | 30 सितंबर 2022 |
आदिपुरुष | 12 जनवरी 2023 |
जवान | 2023 |