एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई 23 जून 2022। रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ को लेकर लोगों में खूब बज बना हुआ है। हर तरफ उनके नए लुक को लेकर चर्चा है। हाल ही में शमशेरा से उनका एक लुक खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद यशराज फिल्म की तरफ से ऑफिशियली भी पोस्टर जारी कर दिया गया था। इसी क्रम में संजय दत्त और वाणी कपूर के लुक भी सामने आए थे। अब मेकर्स की तरफ से ‘शमशेरा’ का दूसरा पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। हाथ में कुल्हाड़ी लिए बिखरे बाल और लंबी घनी दाढ़ी में वह रौबदार लग रहे हैं।

फिल्म शमशेरा में अभिनेता संजय दत्त खौफनाक पुलिसवाले के किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में वह केजीएफ 2 में अधीरा के किरदार में दिखाई दिए थे और इस बार उनकी भिड़ंत रणबीर कपूर से होगी। शमशेरा में संजय दत्त अंग्रेज जनरल शुद्ध सिंह का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत के किरदार में दिखाई देने वाले हैं, जो अमीरों को लूटकर गरीबों का साथ देता है। साथ ही वह अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा लेते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में आजादी से पहले की कहानी दर्शायी जाएगी। शमशेरा के पोस्टर में रणबीर कपूर का लुक देखने के बाद फैंस खासा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं और फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दर्शकों को शमशेरा के ट्रेलर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मेकर्स इसे 24 जून को बड़े पैमाने पर रिलीज करने जा रहे हैं।
इस दिन रिलीज सिनेमा में आएगी शमशेरा
करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा में संजय दत्त के अलावा वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सौरभ शुक्ला, आशुतोष राणा और रोनित रॉय भी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। शमशेरा दुनियाभर के सिनेमाघरों में 22 जुलाई 2022 को दस्तक देने के लिए तैयार है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur