Breaking News

दाऊद इब्राहिम के साथ कुछ ऐसी थी मंदाकिनी की कहानी, तस्वीर वायरल होने पर चुकाई थी भारी कीमत

Share

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई 23 जून 2022  आज से 26 साल पहले जब राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी ने डेब्यू किया थ तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया था। बला की खूबसूरत इस हीरोइन ने अपनी सुंदरता और एक्टिंग से सभी के दिल में जगह बना ली थी। इस फिल्म के जरिए वह रातोंरात मशहूर हो गई थीं। उनकी सुंदरता के चर्चे दूर-दूर तक थे। तभी निर्माता और निर्देशक उनको अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। मंदाकिनी की खूबसूरती का आलम ये था कि कहा जाता  है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी उनपर फिदा हो गया था।

मंदाकिनी का नाम जब भी लिया जाता है तो उनके साथ दाऊद का जिक्र जरूर किया जाता है। दोनों के इश्क के चर्चे 1995 में शुरू हुए थे। उस वक्त मंदाकिनी की एक तस्वीर दाऊद के साथ दुबई के एक स्टेडियम में क्रिकेट देखते हुए वायरल हो गई थी। फिल्म इंडस्ट्री में ये बात आग की तरह फैलने लगी थी कि अभिनेत्री का दाऊद के साथ अफेयर चल रहा है। तब मंदाकिनी पर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन होने के भी आरोप लगे थे। 

उस समय बॉलीवुड पर दाऊद इब्राबिम का खूब दबदबा था। कहा जाता है कि दाऊद मंदाकिनी पर इस कदर फिदा था कि वह उन्हें फिल्में दिलाने के लिए मेकर्स को धमकाने लगा था। लेकिन दाऊद इब्राहिम के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद निर्माताओं ने उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उनका करियर ढलान की ओर बढ़ने लगा। 

मंदाकिनी से नाम जुड़ने से पहले इस अंडरवर्ल्ड डॉन ने 1994 में मुंबई को बम धमाकों से दहला दिया था। धमाकों का मुख्य आरोपी उस वक्त भारत से फरार हो गया था। हालांकि मंदाकिनी ने कभी भी दाऊद के साथ अपने रिश्तों का बात को कबूल नहीं किया था। उन्होंने हमेशा सिर्फ उसे दोस्ताना रिश्ते का नाम दिया। इसके बाद साल 1996 में मंदाकिनी ने बॉलीवुड छोड़ दिया और मोंक रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। अब वह फिर से बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी में हैं। उनका नए म्यूजिक वीडियो मां ओ मां का पोस्टर भी जारी हो गया है। 


Share

Check Also

इश्क के रिलीज को 28 सालःअजय देवगन ने किया मजेदार पोस्ट

Share जैसे हुआ अच्छा ही हुआ, काजोल ने कॉमेट कर पूछा- हमारे कुत्ते कहां हैं?अजय …

Leave a Reply