एंटरटेनमेंट डेस्क 17 जून 2022। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के वो सितारे हैं, जिनकी फिल्मों को देखने के लिए थिएटर के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी या थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है, जो उनकी 1978 में आई फिल्म ‘डॉन’ की रिलीज के दौरान की है। इस तस्वीर में थिएटर के बाहर लोगों की लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं।दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर मुंबई स्थित एक्सीलियर सिनेमा की है, जो ‘डॉन’ की रिलीज के दौरान की है। उस समय फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरी फिल्म डॉन की एडवांस बुकिंग..! और वे कहते थे कि कतारें एक मील लंबी थीं…44 साल पहले 1978 में रिलीज हुई। उसी साल ये फिल्में भी आईं, ‘डॉन’, ‘कसम वादे’, ‘त्रिशूल’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘गंगा की सौगंध’…एक साल में 5 ब्लॉकबस्टर!! कुछ तो 50 हफ्ते से अधिक तक चली… क्या दिन थे वो भी।’
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘बेस्ट फिल्म सर’, तो दूसरे ने लिखा, ‘सर उन फिल्मों में आपका अभिनय शानदार था।’ एक अन्य ने लिखा, ‘मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म।’ इसके अलावा कुछ फैंस उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। एक ने कहा, ‘आप सबसे बेस्ट हैं, ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर कमाल का लग रहा है।’ अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और सौरव गुर्जर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ भी कर रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur