Breaking News

रामानुजगंज@रायगढ़ तहसील कार्यालय में अधिवक्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Share

रामानुजगंज 15 फरवरी 2022 (घटती घटना) । जिला अधिवक्ता संघ ने रायगढ़ के सम्मानित अधिवक्ताओं के साथ नायब तहसीलदार तथा उनके अधिनस्थ कर्मचारियों के द्वारा किये गये दुर्व्यवहार पर उचित कानूनी कार्यवाही किये जाने के संबंध में कोर्ट से पैदल मार्च निकालकर राज्यपाल के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आर के पटेल के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर से पैदल मार्च निकाल कर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल के नाम बाबूओ को ज्ञापन सौंपा क्योंकि मौके पर एसडीएम गौतम सिंह मौजूद नहीं थे। सौंपे गए ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि रायगढ़ में अधिवक्ताओं के साथ की गयी मारपीट व दुर्व्यवहार से अधिवक्ता समुदाय में व्यापक रोष व्याप्त है तथा जिला अधिवक्ता संघ रामानुजगंज उक्त घटना की घोर निंदा करता है तथा आप से अनुरोध करता है कि जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के सम्मानित अधिवक्ताओं के साथ नायब तहसीलदार रायगढ़ तथा उनके अधिनस्थ राजस्व कर्मचारियों के द्वारा किये गये दुर्व्यवहार व मारपीट पर त्वरित संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्यवाही की जावे तथा अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज झूठे अपराधिक प्रकरणों को वापस लिया जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में संरक्षक अवधेश गुप्ता सचिव राकेश पांडे सह सचिव अनूप अग्रवाल कोषाध्यक्ष अविनाश गुप्ता उमाशंकर गुप्ता अनूप तिवारी सनाउल्लाह अंसारी जेपी गुप्ता शंभु कुमार गुप्त रूपेश कुमार गुप्ता छोटे लाल कुशवाहा सहित भारी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply