रामानुजगंज 11 फरवरी 2022 (घटती घटना) भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता के नेतृत्व में समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए रामानुजगंज भाजपा कार्यालय में सामान्य बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव उपस्थित हुए। गौरतलब है कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल रामानुजगंज के द्वारा भाजपा कार्यालय में बैठक कर समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें प्रभारी के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव उपस्थित हुए एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्देशन में आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ करते हुए कार्यालय में ही उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की रसीद काटकर सहयोग राशि जमा की गई सहयोग निधि का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम सहयोग भाजपा जिला के कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल के द्वारा दिया गया वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिला महामंत्री अनूप तिवारी ने भी सहयोग निधि जमा की तत्पश्चात आजीवन सहयोग निधि के मंडल प्रभारी शैलेश गुप्ता एवं जनपद उपाध्यक्ष देवी लाल गुप्ता तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहन गुप्ता के द्वारा भी सहयोग राशि जमा किया गया आजीवन सहयोग निधि एवं माइक्रो डोनेशन के संबंध में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव ने कहां यह कार्यक्रम मात्र धान संग्रहण या कलेक्शन का नहीं है बल्कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से जुडऩे का कनेक्शन का कार्यक्रम है
Check Also
राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान
Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur