Breaking News

पुणे @ प्रसिद्ध इतिहासकार पुरंदरे का 99 साल की उम्र में निधन

Share


पुणे ,15 नवंबर 2021 ( ए )। पद्म विभूषण से सम्मानित भारत के जाने-माने इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का सोमवार सुबह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया। छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्यगाथा और उनके योगदान को अपनी लेखनी के माध्य से घर-घर तक पहुंचाने वाले बलवंत मोरेश्वर उर्फ बाबासाहेब पुरंदरे 99 वर्ष के थे और सौवें साल में प्रवेश कर चुके थे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, पुरंदरे को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में हालात गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद से ही उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। बताया गया था कि बाबा पुरंदरे अपने घर में बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनके निधन की खबरों के बाद देशभर में उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया है। अस्पताल के बयान में बताया गया कि आज सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply