Breaking News

दुर्ग-भिलाई@ भूपेश बोले-मोदी-शाह के दौरों से बस्तर को क्या मिला…राहुल की बहस चुनौती स्वीकारें,पंचायतों को 1 करोड़ देने का वादा याद दिलाया

Share


दुर्ग-भिलाई,10 नवम्बर 2026।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे और नक्सलवाद पर दिए बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। दुर्ग के जंजगिरी गांव में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह बार-बार बस्तर आ रहे हैं, लेकिन यहां के लोगों को मिला क्या। भूपेश बघेल ने दावा किया कि उनके शासनकाल में नक्सलवाद कमजोर हुआ था। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि नक्सल मुक्त होने वाली पंचायतों को 1 करोड़ रुपए देने का वादा कहां गया। पीएम के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करने को भी कहा। भूपेश बघेल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने आरोप लगाए हैं और राहुल गांधी ने बहस की चुनौती दी है,तो उन्हें सामने आकर चर्चा करनी चाहिए।
भूपेश बोले- रमन सिंह के शासनकाल में चरम पर था नक्सलवाद : भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलवाद अपने चरम पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के शासनकाल में था। कांग्रेस सरकार के दौरान इसमें कमी आई। अब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लगातार बस्तर का दौरा कर रहे हैं, लेकिन वहां के विकास और लोगों को मिल रहे लाभ पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
बस्तर की संपत्ति अडाणी को सौंपने का लगाया आरोप : पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि नक्सल मुक्त होने वाली हर पंचायत को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। सरकार बताए कि यह राशि कहां है और कितनी पंचायतों को इसका लाभ मिला है। नक्सलवाद के नाम पर माहौल बनाया जा रहा है, ताकि बस्तर की पूरी संपत्ति अडाणी को सौंपी जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में कहा था कि जंगलों से हथियारबंद नक्सली खत्म हो रहे हैं, लेकिन दिमागी नक्सली अब भी संस्थाओं और राजनीतिक दलों में मौजूद हैं। इस बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी, अमित शाह और भाजपा के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। इसमें मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
भाजपा नेताओं के नारों और बयानों पर निशाना : भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं के बयानों और नारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में लोकतंत्र हटाने का नारा लगाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस को छोड़कर सबकी दुकान बंद हो जाएगी। बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जेपी नड्डा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री को क्राइम और अपराध का अंतर समझ नहीं आता। वे कहते हैं कि क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं।
वहीं, कोई गाना गा रहा है कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ जिले के 61 उपार्जन केन्द्रों में 15 नवंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

Share निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हो खरीदी,सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं,धान खरीदी …

Leave a Reply